समझिए शरीर में कैसे बढ़ रही शक्कर क्योंकि ज्यादातर चीजों में छिपी है मिठास

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में 42 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। भारत में 2017 तक 7 करोड़ 30 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। यह बीमारी इसी रफ्तार से बढ़ी तो 2025 तक इसके मरीजों की संख्या 15 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। 
हमारे देश में जिस तेजी से मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ी है उसे देखते हुए लोगों ने शक्कर से तौबा करना सीख लिया है। क्योंकि रक्त में शक्कर की उच्च मात्रा आपकी आंखों की रोशनी, नर्वस सिस्टम और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ा सकती है। बाजार लो-शुगर की रट लगाए तमाम उत्पादों से अटा पड़ा है, लेकिन सवाल है कि शक्कर को क्या यूं एकाएक अलग किया जा सकता है?